फोटो--
प्रखंड कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एसी सुरेन्द्र कुमार।
ग्राम
समाचार नाला
कोविड-19
के इस महामारी के रोकथाम को लेकर गुरूवार को अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार ने नाला
प्रखंड कार्यालय कक्ष में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बीडीओ सहित
प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व गठित दलों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मालुम हो कि पिछले दिन नतुनडीह गाँव
में एक युवक के कोरोना संक्रमीत पाए जाने के फलस्वरूप विभिन्न एहितियात बरतने एवं
3 कि०मी० कॉन्टेनमेंट जॉन में घर-घर सर्वे करने का निर्देश दिया। वहीं संक्रमीत व्यक्ति के घर को एपी
सेंटर मानते हुए 200 मीटर तक शील किए गए हर गतिविधियों की जानकारी ली। मौके पर
प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० नदिया
नंद मंडल, डॉ०
राम कृष्ण बाबु, डॉ०
पंकज शर्मा, बीपीएम
जितेन्द्र कुमार पप्पु ,लेखा प्रबंधक सुरज वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजुद थे।
गौतम
ठाकुर, ग्राम समाचार, नाला

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें