GoddaNews: कोविड-19 से लड़ने में मज़बूत स्तम्भ बनीं है समुह की दीदियां- उपायुक्त



        मुख्यमंत्री दीदी किचन में भोजन करते लाभुक

ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 08.06.2020 को गोड्डा जिला के सभी 09 प्रखंडों के 198 पंचायतों में 373 मुख्यमंत्री दीदी किचन के तहत 7441 असहाय एवम् बेसहारा, 11977 अतिगरीब, 1564 दिव्यांग/ वृद्ध कुल मिलाकर 20982 लाभुकों को निशुल्क दोपहर का भोजन खिलाया गया। जिसमें 11852 महिला और 9130 पुरुष शामिल है। इससे 853 गांवों के लाभुक लाभान्वित हो रहे है। कोविड -19 वैश्विक महामारी आपदा की इस घड़ी में समाज के बेसहारा, असहाय, विधवा, मज़दूर, वृद्ध, जरूरतममंद, दिव्यांग एंव अति गरीब लोगों कों दो वक्त के खाने की दिक्कत न हो, इसके लिए जेएसएलपीएस के सखी मंडल दीदियों के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाया जा रहा है, जो काफी प्रशंसनीय है। साथ ही, सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखा जा रहा है|खाने से पहले तथा खाने के बाद सभी को साबुन एवम् हैंडवाश से हाथ धुलवाया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से सखी मंडल के दीदी द्वारा मास्क का भी निर्माण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दीदी किचन के सफल संचालन हेतु इन सखी मंडल के दीदियों को जेएसएलपीएस के जिला एवम् प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों की और से हरसंभव सहयोग एवम् मार्गदर्शन किया जा रहा है।

                  . 
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें