Bhagalpur News:डिप्टी मेयर ने निभाया अपना वादा, निजी खर्च पर वार्ड नम्बर एक में किया बोरिंग का शुभारंभ


ग्राम समाचार, भागलपुर। डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने लगभग एक सप्ताह पूर्व वार्ड नं. एक में निजी स्तर से बोरिंग कराकर स्थानीय परिवारों को जलसंकट से निजात दिलाने के लिए किये अपने वादे को पूरा करते हुए आज स्थानीय वार्ड पार्षद, स्थानीय लोग एवं जेबीजे के युवासाथियों के साथ वार्ड एक में काली स्थान के पास बोरिंग के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर डिप्टी मेयर ने कहा कि इस शहर और शहरवासियों से किया गया वादा मेरा अटूट वचन है। इसमें भले ही वक़्त लग सकता है, लेकिन यह झूठा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदार लोग यह कार्य कराने के लिए जवाबदेह थे यह उनके ग़लती की भरपाई है। लेकिन इसका यह मतलब यह कतई नहीं है कि उनसे सवाल नहीं पूछा जाएगा। रूपरेखाएँ तैयार हैं जल्द हीं जेबीजे के युवासाथियों एवं शहरवासियों के साथ उनकी करनी का हिसाब लिया जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें