ग्राम समाचार, भागलपुर। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 73वां जन्म दिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। सभी प्रखंड मुख्यालयों में राजद कार्यकर्ताओं ने गरीबों को भोजन कराया। जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर लालू प्रसाद के जन्म दिन पर न तो केक काटा गया और ना ही कैंडल जलाया गया। इस मौके पर आसपास के गरीबों को भोजन कराया गया। लालू प्रसाद के 73 वें जन्म दिन पर रंगरा प्रखण्ड में अध्यक्ष सिकंदर दास, आपदा के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व प्रमुख पवन यादव, शुभम कुमार ने, गोपालपुर प्रखण्ड में अध्यक्ष प्रमोद चौबे, संतोष मंडल, प्रिंस कुमार ने, इस्माइलपुर प्रखण्ड में अध्यक्ष लडडू दास, अरविंद दास, महेश फौजी ने, नवगछिया राजद कार्यालय में युवा नेता शैलेश यादव, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, नवगछिया प्रखण्ड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, महासचिव विभूति भूषण, जिला प्रवक्ता विश्वास झा, हिमांशु शेखर झा के अलावे सभी प्रखंडों में 151-151 गरीबों को भोजन कराया गया। युवा नेता शैलेश यादव ने कहा कि लालू प्रसाद गरीब-गुरबों, पिछड़े, दलित, शोषित, वंचित व जरूरतमंदों के हक की लड़ाई लड़ने वाले राज नेता है। उनका जीवन मानवीयता, सामाजिक न्याय एवं कौमी एकता को समर्पित रहा है। हमने गरीबों को खाना खिलाया। जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान एवं जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल ने कहा कि इस कोरोना संक्रमण काल में लगे लॉक डाउन में गरीबों को केक नहीं बल्कि भर पेट भोजन की आवश्यकता है। इसलिए राजद अपने नेता के जन्म दिन पर गरीबों को भोजन कराया। दोपहर 1 बजे से गरीबों को भोजन कराने का कार्यक्रम शुरू किया गया जो कि शाम तक चलता रहा। भोजन कर गरीबों ने कहा जुग- जुग जिभियो हो लालू जी। मौके पर जिला अध्यक्ष अलक निरंजन पासवान, युवा नेता शैलेश यादव, प्रधान महासचिव संजय मंडल, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, आपदा के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, प्रदेश महासचिव प्रतिमा सिंहा, महिला अध्यक्ष अभिलाषा देवी, जिला उपाध्यक्ष राम विलास सिंह, प्रखण्ड सचिव मुन्ना कुमार, नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, हिमांशु शेखर झा, अरुण यादव सहित सैकड़ों समर्थकों ने सहयोग किया।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें