Pakur News: अमड़ापाड़ा उत्तरप्रदेश एवं पश्चिम बंगाल से आए दर्जनों प्रवासी श्रमिको को किया गया होम क्वरंटीन

ग्राम सामचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार की रात एवं शुक्रवार को आए दर्जनों प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य जाँच किया गया। मेडिकल ऑफिसर के द्वारा लगभग 76 मजदूरों का थर्मल स्क्रिनिग किया गया। सभी मजदूर उत्तरप्रदेश से 36 एवं पंश्चिम बंगाल से 40 सीधे अमड़ापाड़ा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। जहाँ सभी मजदुरों का स्वास्थ्य जाँच कर कई दिशा-निर्देश दिया गया।सभी मजदुर प्रखंड क्षेत्र के छोटा बंधकोई, बड़ा बंधकोई,पालमंडो,सजनिपाड़ा,तिलईपाड़ा,निपनिया,
अम्बाजोड़ा,दसगोड़ा,डंगापाड़ा,दुड़ियो, तालडीह गाँव के निवासी है। मेडिकल ऑफिसर टीम ने सभी मजदूरों को होम क्वारंटाईन में रहने की सलाह दी गई। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया गया। वहीं सभी को घर में फिजिकल दुरी बनाकर रहने की सलाह दी गई। वहीं किसी तरह की लक्षण पाए जाने पर तुरंत जारी किए गए नम्बर या नजदीकी सहिया, एएनएम से संपर्क करने के लिए कहा गया। प्राप्तजानकरी के अनुसार सभी मजदूर उत्तरप्रदेश के बागपात एवं सुप जिला से बस के द्वारा प्रवासी मजदुर अट्ठाईस सौ रुपया किराया देकर देर रात्रि एवं सुबह में अमड़ापाड़ा सीएचसी पहुँचे।वही पश्चिम बंगाल शिग्राम (बर्दवान)जिला से भी प्रवासी मजदुर बस के द्वारा सीएचसी पहुँचे।








Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें