Bhagalpur News:भागलपुर जिले में भाजपा ने की जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडे एवं जिला प्रभारी रामानंद चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र महर्षि मेंही आश्रम के बाबा हरिनंदन जी को देने के बाद उनसस आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ हुआ। उसके बाद बरारी स्थित सेवा बस्ती में भी जनसंपर्क किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने कहा कि नरेंद्र मोदी के एक साल के कार्यकाल का प्रत्येक घर में जनसंपर्क कर कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के पत्र को पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, जिला महामंत्री देवव्रत बॉस, अभिनव कुमार जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणव दास, मनीष दास, प्रवक्ता राजेश टंडन, पृथ्वीराज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कुमार विजेंद्र समेत अनुसूचित जाति मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी मुकेश हरि, सान्तनु घोष सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बात की जानकारी भागलपुर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने दी।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें