ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधान सभा अर्जित शाश्वत चौबे ने गुरुवार को विजयमित्रा मंडल के बूढ़ानाथ परिसर से दर्जनों दिव्यांगों एवं महंत गिरी जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर उनका पत्र देकर जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया। अर्जित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के द्वितीय सत्र की एक वर्ष की उपलब्धि पर जनजागरण के माध्यम से घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं कार्यों को बताने के लिए जनजागरण चलाने की दिशा निर्देश दिया था जिसे आज 11 जून से 30 जून तक भागलपुर विधानसभा में चलाया जाएगा। विधानसभा में पड़ने वाले सभी मंडलों में आज इस अभियान का शुभारंभ अर्जित द्वारा किया गया। 14 जून से सभी बूथों पर सप्तऋषियों द्वारा 2-2 कार्यकर्ताओं का टोला बनाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि का पत्रक वितरित किया गया जिसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हस्ताक्षरित पत्रक भी सभी घरों तक पहुंचाया। आज विजयमित्रा मंडल स्थित बूढ़ानाथ मंदिर परिसर से इस जनजागरण अभियान का शुभारंभ उनके नेतृत्व में भागलपुर के मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत के संयोजन में हुआ साथ ही मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने तिलकामांझी चौक पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर जनजागरण अभियान की शुरुआत किया। वहीं ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी ने अलीगंज स्थित ठाकुरबाड़ी के महंत जगदीश झा को पत्रक देकर अलीगंज चौक तक सभी व्यवसायियों को पत्रक बांटा। मंडल अध्यक्ष गौरव दास जी के संयोजन में अर्जित ने सुभाष चौक पर नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पत्रक वितरण कर जनजागरण का शुभारम्म किया। अर्जित के अलावा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, ज़िला प्रभारी रामानंद चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, पंकज सिंह, शशि मोदी, गौरव दास, देवकुमार पांडे, अभय घोष सोनू, अनूप लाल साह, सज्जन साह, घनश्याम पाल, चन्दन पांडे, आशीष पांडे, बब्बन मिश्रा, चन्दन ठाकुर, सिद्धार्थ साह, मोहित सिंह, संगीता सिन्हा, श्रेष्ठा गांधी, रीता गुप्ता प्रमुख रूप से थी।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:भागलपुर विधानसभा के विजयमित्रा मंडल ने की बूढ़ानाथ मंदिर परिसर से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें