ग्राम समाचार, पाकुड़। इस कोरोना वैश्विक महामारी के द्वारण लॉकडाउन के प्राम्भिक-काल से ही 'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद' नगर पाकुड़ द्वारा निरंतर बिना थमे पाकुड़ नगर के क्षेत्रों में राहतकार्य जारी है, जिसमें की निःशुल्क भोजन-वितरण, रक्त-दान व् जागरूकता अभियान कार्य किया जा रहा है। ज्ञात हो की पाकुड़ के देवतल्ला ग्राम झिकरहट्टी निवासी नूरजहान बीबी जोकी पेट के कोख में हुवी समस्या के वजह से पाकुड़ के पिके पाठक मेमोरियल हॉस्पिटल में एडमिट हैं, जिनका ऑपरेशन आज गुरुवार शाम को होना है, उनकी स्थिति काफी नाज़ुक है, उनको O+ रक्त की आपातकाल आवश्यकता थी, हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा परिषद को सूचना मिलते ही सेवाकार्य में लगी अभाविप नगर पाकुड़ के सभी कार्यकर्ता फौरन सामने आएं तथा अभाविप पाकुड़ के कार्यकर्ता व् पूर्व में रहे अभाविप झारखण्ड के प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य - शिवम भगत ने रक्तदान किया और समस्या से ग्रसित नूरजहान बीबी की जान बचाई।
इस दौरान रक्तदाता शिवम ने कहा की अभाविप पाकुड़ इस लॉक-डाउन में निरंतर पिछले 76 से राहतकार्य में लगी हुवी है, जिसमें की अभी तक लगभग 20,000 जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन करवाने के साथ साथ समय-समय पर रक्तदान व् विभिन्न सेवाकार्य की गई है। साथ ही साथ शिवम ने ये भी बताया की ये उनके जीवन का दूसरा रक्तदान है रक्तदान कर आपार आंतरिक खुशी महसूस हो रही है। आज के अभाविप पाकुड़ द्वारा की गई इस रक्तदान में मुख्य रूप से परिषद के शिवम भगत, राज कुमार सिंह, बमभोला उपाध्याय, सुवेन्दु दास के अलावे अन्य लोग भी मौजूद थे।
ग्राम समाचार, बिक्की भगत पाकुड़

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें