Bhagalpur News:ट्रिपल आईटी के साथ विडीयो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य, कोविड-19 की जाँच के लिए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किये गये साफ्टवेयर पर हुई बात

ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित चौबे ने शनिवार को ट्रिपल आईटी के निदेशक अरबिंद चौबे के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया ताकि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया साफ्टवेअर के माध्यम से कोविड-19 का जाँच अल्प समय एवं निम्न खर्च पर हो सके। अब एआई के माध्यम से कोविड-19 के अलावा टीबी, निमोनिया का भी जांच सेकंड भर में होगा। अर्जित ने बताया कि उनके अलावा विडीयो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप से ट्रिपल आईटी भागलपुर के निदेशक प्रोफेसर अरविंद चौबे, असिस्टेन्ट प्रोफेसर डॉ संदीप राज, स्वास्थ्य विभाग भारत सरकार के तकनीकी सलाहकार आशीष वर्मा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एमओएस के परामर्शदाता अमर प्रसाद रेड्डी, एमएसपी के चैयरमैन राजाह जी, निदेशक अरुल प्रथान, रेडियोलॉजी सोसाइटी के डॉ रामकुमार मनिहरन एवं सिविल एविएशन के डॉ शशिकांत आदि विशेषज्ञों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग आयोजित किया। अर्जित ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में 3 व्यक्ति की टीम कार्य कर रहें हैं, जिसमे निदेशक ट्रिपल आईटी, इंजीनिअर अर्जित चौबे एवं डॉ संदीप राज प्रमुख हैं। अभी इस एआई आधारित शोध को पेटेंसी हेतु केंद्रीय संगठन को भेजा गया है। साथ ही इस शोध को आईसीएमआर दिल्ली के निदेशक सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी विभाग को भेजा गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्रिपल आईटी संस्थान भागलपुर में विशेष शोध कर तैयार किया गया डिजिटल एक्स-रे, सिटी सकैन आधारित कोविड-19 डिटेक्शन सॉफ्टवेयर निर्माण के आयाम एवं भविष्य की संभावना तलाशना था। इसी उद्देश्य से एमएसपी चेन्नई के चैयरमैन डॉ राजाह ने तकनीकी सलाह और अपनी सहभागिता की बात कही। एमएसपी के निदेशक आरूल  प्रथान ने सेंटर आफ एक्ससिलेन्स तैयार करने की बात कही। रेडिओलाजी संस्थान के सचिव डॉ रामकुमार ने डिजिटल एक्सरे एवं अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही। जल्द ही केंद्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर फाइनल सब्मिशन किया जाएगा।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें