Bhagalpur News:जवानों की शहादत पर जताया शोक, शहीद के आश्रितों को एक करोड़ मुआवजा दे सरकार – चक्रपाणि

ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत चीन के बीच हिंसक झड़प में भारत के कर्नल समेत 20 जवान के शहीद होने पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। श्री हिमांशु ने केंद्र सरकार शहीद परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने एवं परिजनों को नौकरी देने की मांग की है। शहीद होने वाले जवानों में से साहिबगंज निवासी शहीद कुंदन की शादी सुल्तानगंज प्रखंड के मीरहट्टी गांव के नेहा कुमारी से शादी 2 साल पूर्व हुई थी। शहीद कुंदन कुमार ओझा एवं पत्नी नेहा कुमारी को 15 दिन पूर्व पुत्र की प्राप्ति हुई थी। एक तरफ खुशी तो दूसरी तरफ तुरंत गम से कुंदन एवं नेहा के यहां पूरी तरह सभी लोग मर्माहत हैं। लड़की के माता-पिता साहिबगंज चले गए। आज ही बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु नेहा कुमारी के घर मीरहट्टी सुल्तानगंज पहुंचकर दादा एवं दादी से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा किसाथ ही साथ प्रधानमंत्री से राजद मांग करती है कि चीन बार-बार इस तरह की घिनौनी हरकत करता रहता है। मार्च 2020 को भारत के 3 सैनिकों को शहीद कर दिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी झूठा बयानबाजी बंद करें। हमारे देश के वीर सैनिक शहीद हो रहे हैं और आप विदेश घूमने में व्यस्त हैं। विश्व युद्ध के बाद सबसे अधिक जवान शहीद नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए हैं। भारत को अविलंब चीनी समान के बिक्री पर प्रतिबंध लगाना चाहिए एवं बेहतर रणनीति बनाकर चीन को ठोस जवाब देना चाहिए। शोक व्यक्त करने वालों में बेबी देवी, हर्ष कुमार ,सुमन कुमार, प्रीतम ठाकुर, रूपेश कुमार आदि शामिल थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें