Bounsi News:भाजयुमो बौंसी द्वारा दी गई वीर जवानों को श्रद्धांजलि

ग्राम समाचार, बौंसी, बांका।बॉर्डर पर चीनी एवं भारतीय सैनिकों की झड़प में शहीद हुए वीर जवानों के प्रति भाजयुमो बौंसी इकाई द्वारा गांधी चौक पर बुधवार शाम को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर जिला प्रवक्ता अभिजीत सिंह की अगुवाई में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर कैंडल जलाकर वीर जवानों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया।

 मौके पर युवाओं ने चीन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर जिला मंत्री छोटू ठाकुर ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष गौरव चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष छोटू साह, महामंत्री संतोष चौधरी, दक्षिणी महामंत्री विशाल विक्की, सोशल मीडिया प्रभारी निर्मल झा ,भावेश साह आदि काफी संख्या में युवा मौजूद थे।
मदन कुमार झा, ग्राम समाचार, बौंसी
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें