Bhagalpur News:भागलपुर के युवाओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, युवाओं में दिखा आक्रोश

ग्राम समाचार, भागलपुर। एलएसी पर चीन के सैनिकों के साथ हुए हिंसक झड़प के दौरान भारत के 20 जवानों की शहादत को सलाम करते हुए बुधवार को जागृति युवा मंच भागलपुर के बैनर तले युवाओं ने स्थानीय घंटाघर चौक स्थित शहीद भगत सिंह के प्रतिमा के पास मोमबत्ती जलाया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंच के संयोजक रोशन सिंह ने कहा कि हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। अभी तो सिर्फ 43 दुश्मनों का मौत हुई है। आने वाले समय में 20 का बदला 200 से हमारे सैनिक लेंगे। हमें उम्मीद है कि भारत का बागडोर मजबूत नेतृत्व के हाथों में है, इसलिए चीन को इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। वहीं आलोक सिंह बंटू ने कहा कि हम सभी युवाओं को चाइनीज सामानों का बहिष्कार करना चाहिए और उसे आर्थिक रूप से कमजोर कर दुनिया के सामने नतमस्तक करना चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान युवाओं में काफी आक्रोश था और वह भारत सरकार से दुश्मनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। साथ ही वीर शहीद अमर रहे, भारत माता की जय आदि नारेबाजी भी कर रहे थे। इस मौके पर इंदु भूषण झा, अमित शाह, सुनिधि मिश्रा, चंदन सिंह, सानू सिंह, गोल्डन सिंह, आनंद चंद्रवंशी, गुड्डू राय, अभिषेक राठौड़, जयकृष्ण पटेल, अमित कुमार सरस्वती, दीपक कुमार, राहुल कुमार, संजीव हरि, मिथुन कुमार, संजू मंडल आदि ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें