Kundahit News (Jamtara) आसनसोल दुमका मुख्य मार्ग पर बरमसिया मोड़ के समीप ट्रेलर एवं पिकअप की भिड़ंत


ग्राम समाचार कुंडहित:
आसनसोल-दुमका मुख्य सड़क पर कुंडहित के बरमसिया मोड़ समीप ट्रेलर एव पिकअप के  आमने-सामने धक्का से बाल बाल बचे पिक अप भेन चालक। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 10 बजे भागलपुर निवासी चालक मोहम्मद आलम पिकअप भेन वाहन  संख्या बीआर10जीबी0605 से आसनसोल से भागलपुर जा रहे थे। इसी बीच नाला दुमका मुख्य मागॅ के समीप बरमसिया मोड़ में विपरीत दिशा दुमका की ओर से आ रही एक टेलर वाहन संख्या  डब्ल्यूबी 39 बी 6526 के साथ आमने सामने टक्कर हो गई। जहां दुर्घटना में  पिकअप चालक का दाहिना हाथ  लहूलुहान  हो गई. वही मौके के फायदा उठाते हुए टेलर चालक अपने वाहन छोड़कर भाग गए.  मौके पर कुंडहित पुलिस पहुंचकर 108 एंबुलेंस के सहारे घायल मोहम्मद आलम को कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.जहां चिकित्सक द्वारा ईलाज के उपरांत कहा गया कि दाहिना हाथ टूट गया है।जिस कारण बेहतर इलाज के लिए जख्मी चालक को जामताड़ा रेफर किया गया. घटनास्थल से पुलिस ने पिकऑफ वाहन को थाना लाया गया एवं टेलर वाहन लॉक हो जाने से  मुख्य सड़क के किनारे खड़ी कर दिया गया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दिवेश कुमार भगत ने कहा कि दोनों वाहन चालक के ऊपर  चौकीदार के फर्द बयान पर  कांड संख्या दर्ज किया गया है।
राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें