ग्राम समाचार, भागलपुर। सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत गुरुवार को जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कर दी। अजगैबीनाथ मंदिर प्रांगण से इसकी शुरुआत की गई। नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी सहित जिला व विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पवन मिश्रा ने इसकी शुरुआत की और पांचों मंडलों में घूम घूम कर आम जनों के बीच इसका वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का पिछला कार्यकाल स्वर्णिम था और मोदी सरकार 2.0 के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठी पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा से चुनाव के समय ही जनता के बीच नहीं जाती है, बल्कि जन संवाद स्थापित कर आम जनों से जुड़ने का काम करती है। नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा चिट्ठी में है इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, नगर उपाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, जिला प्रवक्ता कुमार श्रावण, उत्तरी मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम, गौतम सिन्हा, नगर महामंत्री राजीव कुमार नगर मंत्री साकेत ओझा, भाजयुमो अध्यक्ष चंदन कुमार, उत्तरी मंडल महामंत्री प्रवीण मिश्रा, कन्हैया झा, मनोरंजन मिश्रा, महिला मोर्चा की जिला मंत्री डॉ अलका चौधरी, शेखर चौधरी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:सुल्तानगंज में भाजपा के महा-जनसंपर्क अभियान की पवन मिश्रा ने की शुरुआत, पांच हजार परिवारों तक प्रधानमंत्री की चिट्ठी पहुंचाने का लिया लक्ष्य
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें