ग्राम समाचार, भागलपुर। कोरोना को लेकर सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता पवन मिश्रा द्वारा लगातार राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। हर एक पंचायत में जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री पहुंचायी रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन मिश्रा के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया साथ ही सैनिटाइजेशन किट देकर लोगों को मास्क पहनने और लगातार हाथों को सैनिटाइज करने के लिए भी जागरूक किया गया। क्षेत्र में वितरण हेतु राहत सामग्री आदित्य पांडे को उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता गुंजन सिंह को भी राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया। पवन मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में राहत पैकेज वितरण का कार्य तेजी से चल रहा है।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:भाजपा नेता के द्वारा जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें