Pakur News: पाकुड़िया जोहार परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया ग्रामीण विकास विभाग,झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी पाकुड़िया के सौजन्य से सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र पाकुड़िया में शनिवार को जोहार परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय 16 सीआरपी का प्रशिक्षण का आयोजन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी,बीपीएम मो फ़ैज़ आलम,डीपीओ गौतम कुमार की उपस्थिति में किया गया।इस वित्तिय वर्ष में प्रखण्ड के 40 गांव में 40 उत्पादक समूह बनाने का लक्ष्य है।प्रशिक्षणकर्ता बीपीओ राजीव कुमार के द्वारा जोहार परियोजना की विस्तृत जानकारी,मुर्गीपालन एवं वनोउत्पाद का कार्य करवा के आय में वृद्धि कैसे करना है,मदर यूनिट इत्यादि पे जानकारी दिया गया।प्रशिक्षण प्राप्त करके सीआरपी सदस्यो के द्वारा उत्पादक समूह का गठन कर समूह के सदस्यो को आजीविका से जोड़कर उनके आय में वृद्धि करना है।बीडीओ मिथिलेश कुमार चौधरी ने कहा कि नए उत्पादक समूह के गठन से महिलाएं रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेगी। मौके पर अभिज्ञान,असलम अंसारी,सनत बास्की,अनूप कुमार,इकबाल अंसारी,सिमोन टुडू,बबली कुमारी,उमेश बास्की,बिनोद हांसदा इत्यादि उपस्थित थे।

ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें