ग्राम समाचार, भागलपुर। जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक भुवानियां की तरफ से जिले में एक लाख मास्क वितरण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पांच हजार मास्क बांटे गए। आज दीपक भुवानियां ने जदयू के सभी साथियों के साथ भेरायटी चौक से लोहा पट्टी, गिरधारी साह हटिया, फूल मंडी, आनन्द चिकित्सालय रोड होते हुए वापस भेरायटी चौक तक लोगों के बीच 5000 पीस मास्क का वितरण किया। साथ ही थेरमो मीटर से लोगों का शरीर का तापमान भी नापा गया। मास्क वितरण में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, ज़िला उपाध्यक्ष संजय साह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष कैलाश झुनझुनवाला, पप्पू साह, कालीशंकर गुप्ता, चंद्रमा कुमार, उमा मोदी, अभिजीत गुप्ता, शंकर पटेल आदि उपस्थित थे। इस मौके पर दीपक भुवानियां ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए योजना पर लगातार काम चल रहा है। आम लोगों की सुरक्षा हम सबों की जिम्मेदारी है। जिला व नगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि रोज कम से कम पांच हजार मास्क का वितरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि संकट के इस वक्त सबको हाथ से हाथ मिलाकर काम करने की आवश्यकता है।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा बांटे गए पांच हजार मास्क, आम लोगों की सुरक्षा हम सबों की जिम्मेदारी – दीपक भुवानियां
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें