ग्राम समाचार, भागलपुर। पूर्व उप महापौर व निगम पार्षद डॉ. प्रीति शेखर ने मंगलवार को वार्ड 16 और 19 में जनसम्पर्क व जनसंवाद अभियान चलाया। इस दौरान वे लोगों से मिली और उनकी समस्याओं का संकलन किया। काजवालीचक मुहल्ले में प्याऊ हेतू स्थल निरीक्षण किया गया। तारणी प्रसाद रोड में ठेकेदार द्वारा पाइप बिछा कर छोड़ दिया गया है, मलबा नहीं हटाया गया है। डॉ. प्रीति ने इसकी शिकायत सम्बंधित अधिकारियों से किया, वहीं दूसरी ओर कम्पनीबाग एवं नया बाजार के स्थानीय निवासियों ने पीला राशन कार्ड पर डीलरों द्वारा अनाज नहीं दिए जाने की शिकायत की। इसपर प्रीति शेखर ने मार्केटिंग अफसर को फोन पर सूचित करते हुए इस समस्या का समाधान करने को कहा। इस दौरान ऋषभ राज, महावीर मण्डल, सुरेश महतो, बिपिन सिंह, ऋषि यादव,माला देवी, पिंकी देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें