Bhagalpur News:बिहार जनसंवाद कार्यक्रम के पश्चात चारों मंडलों के पदाधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक

ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में भागलपुर विधानसभा के सभी 4 मंडलों के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को उनके आवास पर  भारत के गृह मंत्री अमित शाह के "बिहार जन संवाद" कार्यक्रम को सफल होने पर समीक्षा बैठक की गई। इस मौके पर अर्जित ने कहा कि इस कोरोना महामारी के बीच भी सभी ने उत्साह एवं जोश के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे सत्र के एक वर्ष सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में भारत के गृह मंत्री अमित शाह का उद्बोधन "बिहार जनसंवाद" कार्यक्रम को भागलपुर विधानसभा के चारों मंडल के सभी 51 वार्डों के 26 शक्ति केंद्रों पर यह कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ था जिसे सफलतापूर्वक कराया गया। साथ ही 14 अन्य स्थानों पर भी मोर्चा, प्रकोष्ट के द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। विजयमित्रा मंडल में 7, ईश्वर नगर मंडल में 7, तिलकामांझी मंडल में 6 एवं चम्पानगर मंडल में 6 शक्तिकेन्द्रों पर प्रोजेक्टर एवं एलईडी टीवी लगाकर गृह मंत्री अमित शाह का लाइव वर्चुअल सभा आयोजित किया गया था एवं 14 अन्य स्थानों पर कंप्यूयर और मोबाइल के माध्यम से भी लाइव प्रसारण फेसबुक पर कार्यक्रम को कुल 40 स्थानों पर भी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों के बूथों पर भी आम जन एवं कार्यकर्ताओं के साथ लाइव प्रसारण को भागलपुर जिला में लोगों ने सफलतापूर्वक सुना। समीक्षा में कार्यक्रम में आने वाली खामियों के प्रति सभी से जानकारी लिया एवं आगे आने वाले दिनों में होने वाले इस तरह की वर्चुअल रैली में खामी को दूर करने की दिशा में काम करने‌ का निर्णय लिया गया। साथ ही चारों मंडलों के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को सफल कार्यक्रम हेतु बधाई दिया एवं सभी को धन्यवाद दिया। आज की बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता देव कुमार पांडेय, अभय घोष सोनू, अनुपलाल साह, विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी, चम्पानगर मंडल अध्यक्ष गौरव दास, महामंत्री कन्हैया साह, संजय भट्ट, चन्दन पांडेय, बब्बन मिश्र, मुन्ना सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रेष्ठा गांधी, संगीत सिन्हा, रीता गुप्ता, कामेश्वरी प्रसाद, भारती शाह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित सिंह, चन्दन ठाकुर, महामंत्री रोहित कुमार, शुभम तिवारी, दीपक कुमार, आलोक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें