ग्राम समाचार, भागलपुर। शहर के इशाकचक के नजदीक झुग्गी झोपड़ी बस्ती में पीस सेंटर परिधि की ओर वैश्विक महामारी कोरोना के लड़ने हेतु गुरुवार को गहन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि कोरोना संक्रामक बीमारी है जो तेजी से एक दूसरे में फैलता है। इसके फैलाव को रोकना ही सबसे बड़ा इलाज है। कोरोना से डरने और घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है केवल सावधानी की आवश्यकता है। समाज में वैज्ञानिक सोच, तार्किकता और तथ्यात्मकता को बढ़ावा देकर ही कोरोना सहित अन्य बीमारियों से हम लड़ सकते हैं। ढोंग, ढकोसला, रूढ़िवादीता, परम्परा और धार्मिक साम्प्रदायिक आस्था के नाम पर चलने वाली कुप्रथा अपने आप में बीमारी है। पीस सेंटर के समन्वयक राहुल ने कहा कि ये गरीब लोगों के पास परिवार के हरेक सदस्यों के लिये मास्क या गमछा खरीदने की क्षमता नहीं है। बार बार साबुन से हाथ धोने में भी खर्च है। झुग्गी झोपड़ी में पानी की उपलब्धता भी नहीं है, जिससे बार बार हाथ धोया जा सके और बार बार बाहर से लौटकर नहाया जा सके। परिधि के ही ई. भरत सिंह ने कहा कि हमें आर्थिक तंगी के हालत में भी बार बार साबुन से हाथ धोना, मास्क या गमछे से चेहरा ढकना, सार्वजनिक जगहों पर दो मीटर की दूरी बनाकर चलना और काम करना पड़ेगा जिससे हम स्वंय, परिवार और समाज को सुरक्षित रख सकते हैं। मो. तालिब शहाब ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जाति धर्म का भेदभाव मिटाकर हमें एक दूसरे की मदद करनी है और संगठित रहना है। रामपूजन ने कहा कि हमें वोट के सौदागरों से सावधान रहना है। वे कोरोना काल को भी वोट के अवसर के रूप में देखते हैं और वोट के ध्रुवीकरण के लिये समाज में अफवाह फैलाकर साम्प्रदायिक माहौल बनाते हैं। इस अवसर पर सी एस ए के सौजन्य से तीन सौ परिवारों को राहत किट बांटा गया। जिसमें चावल, दाल, नमक, तेल, मूढ़ी आदि शामिल हैं। जागरूकता हेतु राहुल द्वारा निर्मित कार्टून पोस्टर वितरित भी किया गया। इस कार्यक्रम में इशाकचक थाना के इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, अवर निरीक्षक बमबम चौधरी, अवर निरीक्षक सुप्रिया कुमारी, प्रो रफीकुल हसन आदि ने सहयोग किया। राहत सामग्री वितरण में ज्ञानरंजन, ललन, मो कासिम आदि ने सहयोग किया। पीस सेंटर परिधि द्वारा चलाये जा रहे राहत वितरण व जागरूकता अभियान में गंगा मुक्ति आंदोलन, झुग्गी झोपड़ी संघर्ष समिति, राष्ट्र सेवा दल के कार्यकता ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:कोरोनो को लेकर पीस सेंटर परिधी का जागरूकता अभियान, बांटे गए राहत समग्री और जागरूकता पोस्टर
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें