ग्राम समाचार, भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज से बिहार में “घर-घर जनसम्पर्क अभियान" की शुरुआत की गई। इसी क्रम में गुरुवार को भागलपुर विधानसभा के विक्रमशीला शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 99 पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर के नेतृत्व में घर घर जनसम्पर्क अभियान चलाया गया जिसके तहत आम लोगों से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जारी जनता के नाम पत्र को वितरित की एवं लोगों से केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस मौके पर प्रीति शेखर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए धारा 370 की चर्चा हो या सदियों से लंबित राम मंदिर की बात हो, तीन तलाक से मुस्लिम बहनों की मुक्ति की बात हो नागरिकता संशोधन की बात हो, हर मोर्चे पर केंद्र सरकार ने जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को लेकर देश हर क्षेत्र में आगे बढा है। संपर्क के दौरान लोगों ने मोदी की कामों की सराहना की। इस दौरान प्रणीत सिंह चौहान, पिंटू कुमार, लक्ष्मी पाठक, मीरा देवी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पंकज महतो, रूपम सिंह, शैलेश सिंह, रीमा पाण्डेय, प्रेरणा भारती, ऋषभ राज, ऋषि यादव, नकुल यादव, विश्वजीत सिंह समेत कई लोग शामिल हुए।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के नेतृत्व में घर घर चलाया गया जनसम्पर्क अभियान
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें