Bhagalpur News :सड़क किनारे दुर्घनाग्रस्त हाइवा को हटाने पर दो घंटे तक लगा जाम

ग्राम समाचार, अकबरनगर (भागलपुर)। बुधवार को अकबरनगर  भागलपुर मुख्य मार्ग पर किसनपुर गांव के समीप सड़क किनारे दुर्घनाग्रस्त हाइवा को हटाने पर दो घण्टे तक जाम लग गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर करीब छह किलोमीटर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में सैकड़ो छोटी बड़ी गाड़ियां फसी रही। जाम लगने के कारण अकबरनगर भागलपुर मुख्य मार्ग करीब दो घण्टे तक आवागमन बाधित रहा। जिसके कारण कड़ी धूप में यात्रा कर रहे लोग बेहाल हो गए। सभी भीषण जाम के छूटने का इंतजार कर रहे थे। जाम में एम्बुलेंस सहित कुरियर वाहन भी घण्टो फसी रही। 

वहीं मुरारपुर बाईपास से ट्रको का भारी संख्या में अकबरनगर मुख्य मार्ग से होकर गुजरने के कारण दिन प्रतिदिन यात्रियों को भीषण जाम का सामना करना पड़ता है। पर्व-त्योहार का मौका हो या फिर कहीं किसी काम के कारण शहर जाना हो प्रत्येक दिन अकबरनगर में जाम से लोगों को रूबरू होना पड़ता है। खासकर बच्चों एवं महिलाओं को जाम के कारण काफी परेशानी होती है। यातायात संसाधनों का अभाव प्रशासन के लिये सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। प्रशासन की उदासीनता के कारण यहां रोज जाम की समस्या उत्तपन्न होती है। जिससे आम लोगो व यात्रियों को कठिनाई होती है।

 ग्रामीणों ने बताया कि मुरारपुर बाईपास से निकलने के बाद वाहन तेज रफ्तार में आवागमन करती है। इस वजह से अक्सर अकबरनगर भागलपुर एनएच 80 के बीच लोगों को हादसे का भी शिकार होना पड़ रहा है। वही सड़क काफी व्यस्त होने के कारण जाम की समस्या उतपन्न हो जाती है। यदि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान दें दें तो इस भीषण गर्मी में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सकती है।
- रजनीश कुमार, अकबरनगर (भागलपुर)।
Share on Google Plus

Editor - रजनीश कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें