Bhagalpur News:अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग, मामला दर्ज

ग्राम समाचार, भागलपुर। अकबरनगर थाना क्षेत्र के हरियो पानी टंकी गांव में शनिवार को अश्लील गाना बजाने से मना करने पर पड़ोस के लोगों ने मारपीट और फायरिंग कर दिया। जिसके बाद पीड़ित श्याम कुमार ने थाने में लिखित आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि फायरिंग से कोई हताहत नही हुआ है। फायरिंग की खबर सुनकर पूरा गांव दहशत में है। पीड़ित व्यक्ति हरियो पानी टंकी निवासी श्याम कुमार शर्मा उर्फ गुलाम शर्मा ने पड़ोस के चार लोगों पर मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगा कर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि शनिवार को सुबह करीब सात बजे सिमराहा गांव के प्रमोद शर्मा, शंकर शर्मा, सिकंदर शर्मा, राजू शर्मा उर्फ नट्टा सभी मेरे घर के दरवाजे के समीप मोबाइल से अश्लील गाना बजा रहे थे। जिसका विरोध करने पर सभी लोग हथियार से लैश होकर दुबारा घर पर आए और मारपीट करने के साथ साथ फायरिंग करना शुरू कर दिया। पीड़ित व्यक्ति श्याम कुमार शर्मा ने बताया कि राजू शर्मा उर्फ नट्टा ने दो राउंड फायरिंग किया। किसी तरह मैंने अपनी जान बचायी। सभी आरोपी गोली पिस्तौल का कारोबार करता है। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करने का गुहार लगायी है। वहीं फायरिंग होने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस विषय मे थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि हरियो पानी टंकी गांव में आपसी विवाद में फायरिंग और मारपीट होने की सूचना मिली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
रजनीश कुमार, अकबरनगर

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें