Bhagalpur News:राजद सुप्रीमो के जन्मदिन पर गरीबों को कराया भोजन, तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प




ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु के नेतृत्व में श्रीरामपुर अकबरनगर स्थित उनके कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 73वां जन्मदिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु के नेतृत्व में मल्लिक समाज के सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं को खीर, पूड़ी और सब्जी खिलाया गया साथ ही उनके बीच एवं मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस मौके पर श्री हिमांशु ने कहा कि लालू प्रसाद यादव हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए गरीबों के हक के लिए हमेशा लड़ते रहे। अपने 15 साल के कार्यकाल में सदियों से वंचित परिवार को राज्य सभा, लोक सभा, विधान सभा, विधान परिषद एवं मंत्रिमंडल में स्थान देकर भारतीय इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया। इनके जन्मदिन में हम लोग संकल्प लेते हैं कि सभी गरीब मजदूर परिवार के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मकान एवं स्वाभिमान की लड़ाई राजद लड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गांव गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाएगा साथ ही सरकार के जनविरोधी नीति को उजागर कर आगामी 2020 में बिहार में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या प्रीति कुमारी, अंजीत कुमार, दिलीप कुमार, अध्यक्ष दुग्ध, विक्रेता संघ, सुमन कुमार, हर्ष कुमार, बृजेश कुमार, प्रीतम ठाकुर, रूपेश कुमार आदि शामिल थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें