ग्राम समाचार, बांका। गदा स्पोर्ट्स एसोसिएशन बिहार के नये चैयरमैन बने रौशन सिंह राठौड़।
ऑल इंडिया गदा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे और महासचिव मनीष कुमार द्वारा रौशन सिंह राठौड़ को सम्पूर्ण बिहार प्रदेश का चैयरमैन नियुक्त किया गया।ज्ञात हो कि रौशन सिंह राठौड़ बांका जिलान्तर्गत शंभुगंज प्रखंड के गुलनी कुशाहा गांव के मूल निवासी हैं,जिन्होंने 17 साल तक सेना में रहकर देश की सेवा की।
जून 2020 को सेवा से रिटायर्ड होने के बाद वापस अपने जिले आये। 5 जून को इन्होंने पटना में फौजी किसान पार्टी का गठन किया।रौशन सिंह राठौड़ को गदा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार प्रदेश के चेयरमैन बनाने से बांका में खुशी की लहर है। क्षेत्र के युवाओं में इस स्पोर्ट्स को लेकर काफी उत्साह है,ऐसे में रौशन जी का चैयरमैन बन जाने से जिले में गदायुद्ध/गदाचक्र खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें