Sahibganj News; कोरोना जागरूकता के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन।

ग्राम समाचार,
साहिबगंज।राष्ट्रीय सेवा योजना युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार कोरोना वायरस से बचाव व निजात पाने के लिए तरह-तरह के जागरूकता कार्यक्रम एवं जरूरतमंदों को सेवा भाव से कार्य कर रही है,जिसमें प्रमुख भोजन सामग्री पैकिंग वितरण,मास्क का वितरण साबुन एवं सोशल डिस्टेंसिंग फिजिकल डिस्टेंसिंग,कोरोना के लक्षण एवं बचाव आदि को लेकर विभिन्न तरह के कार्यक्रम जिले में चला रही हैं उसी क्रम में आज बीएसके कॉलेज बरहरवा की रुद्राणी कुमारी व साहेबगज महाविद्यालय के विशाल कुमार,संतोष कुमार गुप्ता आदि छात्रों ने चित्रांकन बनाकर साहेबगज जिले वासियों को कोरोना से बचाव का संदेश दिया है।

कोरोना को हराना है तो हमें लॉक डाउन व बचाव के सुझावों का शत प्रतिशत पालन करना पड़ेगा। वही एन एस एस के साहिबगंज नोडल पदाधिकारी डॉ रंजीत सिंह ने विश्व नर्स दिवस सप्ताह में आज नर्सो के लिए एक संकेतिक सम्मान उनके परिवार वाले से बात कर उनके त्याग के लिए आभार जताया।

आज के कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंदन बोहरा,डॉ किशोर सिंह,डॉ महाकाल झा,डॉ बाल गोविंद कश्यप आदि ने कार्यक्रम संचालन में अहम योगदान दिये।एन एस एस डीVद्वारा कराए जा रहे कार्यक्रमों में छात्र छात्राएं, एन एस एस वॉलेंटियरस उत्साहित होकर कर भाग ले रहे हैं और सोशल मीडिया के सहारे लोगों को जागरूक व सतर्क कर रहे है।बचाव ही उपाय है,कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए।

 ग्राम समाचार साहिबगंज।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें