Godda News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बंचितों के बीच निःशुल्क चावल का वितरण किया


ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 07/05/2020 को पंचयात रानीडीह के अंतर्गत घाट करहरिया में खाध्य आपूर्ति एवम वित्तमंत्री सह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के आलोक में राज्य में कोई गरीब असहाय भूखा न रहे इस क्रम में 343 लाभुकों के बीच 10 किलो प्रति ब्यक्तियों के बीच निःशुल्क चावल का वितरण जिला मुखिया संघ अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव के द्वारा जनवितरण प्रणाली के दुकानदार यशोदा देवी,पर्यवेक्षक सुमन कुमार के उपस्थिति में वितरण किया। मुखिया सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष यादव ने कहा के झारखंड सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसे देखते हुए जिला भर के विभिन्न प्रखंड एवम पंचायत के विभिन्न ग्रामो में निःशुल्क चावल वितरण किया जा रहा है।इस तरह निःशुल्क चावल वितरण करवाने हेतु सभी लाभुकों एवम ग्रामीणों ने मुखिया संघ अध्यक्ष सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवम झारखंड सरकार के प्रति आभार प्रकट किये साथ ही धन्यबाद दिया ।श्री यादव ने सभी ग्रामीणों से कहा कि अगर कोई व्यक्ति राशन लेने योग्य हो तो हमे सूचित करें ।मौके पर उपस्थित समाजसेवी जयकृष्ण यादव,संतोष पंडित,जयकृष्ण महारणा,लाभुक फुदनी देवी,टुसिया देवी,सूरज पण्डित,कालेश्वर पंडित इत्यादि लाभुक उपस्थित थे ।
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें