Ranchi News : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक की शिकायत के बाद रिम्स ले जाया गया


ग्राम समाचार रांची।  झारखंड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश की गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बतायी जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक दीपक प्रकाश को सीवियर हार्ट अटैक आया था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया। उधर डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे हुए हैं।


उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स निदेशक को फोन कर दीपक प्रकाश का हाल जाना और उनके बेहतर इलाज का निर्देश भी दिया।

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी फोन कर दीपक प्रकाश का हाल जाना है।

दीपक प्रकाश को सीवियर हार्ट अटैक की जानकारी के बादस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भीरिम्स सुपरिटेंडेंट को उनके उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।                                                                               -  ग्राम समाचार, रांची (झारखंड)।
Share on Google Plus

Editor - kumar Kundanam, Ranchi

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें