Sahibganj News; लॉक डाउन में फसे,असहाय बुजुर्गो,गरीबों के लिए मिशन मुस्कान योजना का शुभारंभ


ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज मिशन मुस्कान के तहत साहेबगज महाविद्यालय साहिबगंज के आदिवासी कल्याण छात्रावास में मुस्कान भोजन पैकेट वितरण कर की गई,इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता,साहिबगंज, जिला कल्याण पदाधिकारी,साहिबगंज तथा साहेबगज महाविद्यालय के प्रतिनिधि सह जिला एन एस एस नोडल पदाधिकारी डॉ रणजीत सिंह ने मुस्कान भोजन पैकेट बाँट कर की।डॉ सिंह ने कहा कि मिशन मुस्कान कार्यक्रम छात्रों गरीब असहाय बुजुर्गों के लिये एक संजीवनी की तरह है।आज अचानक आदिवासी छात्रवास में उपायुक्त सहिबगंज के द्वारा विशेष भोजन की व्यवस्था किये जाने से छात्रवास के छात्रों के चेहरे पर मुस्कान की लहर दौड़ गयी। मिशन मुस्कान का उद्देश्य गरीब असहाय बुजुर्गों जरूरतमंदों को लॉक डाउन के कारण कहीं फंसे हुए हैं,उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास है,जरूरतमंदों को एक नई ऊर्जा नई उम्मीद नई आशा भरी सकारात्मक सोच को लाने के लिए घर वाले एहसास के अतिरिक्त पौष्टिक आहार के रूप में एक नई व्यंजन दी गई । इसका उद्देश्य अचानक घर पर कोई अच्छा पौष्टिक भोजन आहार सामग्री लेकर आना एक सरप्राइजिंग का अनुभव कराना है। और उनके लिए एक अच्छी मन बदलने के लिए भोजन का स्वाद बदलने के लिए और चेहरे पर नई ऊर्जा लाने के लिए एक कारगर प्रयास जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।इस कार्यक्रम में छात्रों की ओर से विकास मुर्मू,गंगाराम सोरेन,चितरंजन रविदास, विनय मरण्डी,विनय,दिलीप कुमार,आशीष सरकार,सकलदीप,दिवाकर दर्जनों छात्र-छात्राओं सहित जिला कर्मी आशीष कुमार,महताब आदि उपस्थित थे। मिशन मुस्कान कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए दूरी बना कर भोजन पैकेट बाटा गया। 

- ग्राम समाचार, साहिबगंज।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें