Rewari News : रेवाड़ी की नई सब्जी मंडी बिठवाना मंडी में शिफ्ट होने से सैंकड़ो लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हुआ

रेवाड़ी सैनी सभा के प्रधान शशी भूषण सैनी। 

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन ने सब्जी व फल बेचने वाले शहर के सैंकड़ों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। सैनी सभा के प्रधान शशिभूषण सैनी ने जिला प्रशासन से नाईवाली चौक स्थित सब्जी मंडी में दशकों से फड़ लगाने वाले सब्जी व फल विक्रेताओं की तत्काल समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उन्होंने कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को भी इस समस्या से अवगत कराया है। जिस पर विधायक ने इस समस्या का तुरंत समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। शशि सैनी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन है। जिसके चलते भीड़ की अधिकता व कोरोना संक्रमण के डर से जिला प्रशासन की ओर से एक मई को नाईवाली चौक स्थित नई सब्जी मंडी को बिठवाना स्थित नई सब्जी मंडी में स्थानांतरित कर दिया गया था। प्रशासन के इस निर्णय ने सब्जी मंडी में फड़ लगाकर फल एवं सब्जी बेचने वालों के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी, क्योंकि प्रशासन ने इन फड़ व रेहड़ी लगाने वालों को न तो बिठवाना मंडी में सब्जी बेचने की इजाजत दी और न ही कोई अन्य कोई स्थान दिया, वहीं बिठवाना मंडी में केवल 9 आढतियों ने ही काम शुरु किया है, जबकि 14 आढतियों को वहां जगह नहीं दी गई है। नई सब्जी में 125 के करीब ऐसे फड़ व रेहड़ी लगाने वाले लोग हैं, जो आज पूरी तरह सडक़ पर आ गए हैं। जिससे इनके सैंकड़ों परिवारजन के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। शशी सैनी ने बताया कि सब्जी मंडी में ऐसे भी लोग हैं, जिनकी तीन पुश्तें सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है, लेकिन जिला प्रशासन के एक आदेश ने इन सैंकड़ों परिवारों के लिए रोजी-रोटी भारी संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन-4 में सरकार अधिकांश दुकानें व प्रतिष्ठान खोलने जा रही है, लेकिन इन फल-सब्जी बेचने वालों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इन परिवारों में अधिकांश सैनी समाज के हैं। जो काफी दिनों से अपनी समस्या को लेकर मारे-मारे फिर रहे हैं। इसके अलावा पुरानी सब्जी मंडी में अधिकांश रेहड़ी व फड़ लगाने वालों का काम बंद करा दिया गया है। मार्केट कमेटी व प्रशासन को ऐसे लोगों के लिए गंभीरता से सोचना चाहिए। सैनी सभा प्रधान ने जिला प्रशासन से नाईवाली चौक स्थित सब्जी मंडी व पुरानी सब्जी मंडी में फड़ व रेहड़ी लगाकर फल व सब्जी बेचने वाले लोगों के लिए शहर में कोई जगह निर्धारित कर उन्हें कार्य करने की अनुमति देने की मांग की है ताकि उनके परिवार का भरण पोषण हो सके।

 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें