Jamtara News कृषि मंत्री के प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया पीपीई किट, मास्क व ग्लब्स

ग्राम समाचार जामताड़ा।
कृषि मंत्री, झारखंड सरकार बादल पत्रलेख कि और से उनके प्रतिनिधि अभिषेक पुष्कर ने जिला प्रशासन को पीपीई किट, मास्क और ग्लब्स उपलब्ध कराया। कृषि मंत्री के निजी सहायक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक पुष्कर ने उपायुक्त गणेश कुमार को उनके आवासीय कार्यालय में सभी सामग्री उपलब्ध कराया। इस अवसर पर उपायुक्त ने इस सहयोग के लिए धन्यवाद जताया। अभिषेक पुष्कर ने बताया कि पूरा देश इस समय कोरोना से लड़ रहा है। स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस प्रशासन एवम जिला प्रशासन के कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात लोगों कि सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए कोरोणा वॉरियर्स की सुरक्षा एवं बचाव के लिए आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि घर में रहे सुरक्षित रहें और कोरोनावायरस से लड़ने वाले योद्धाओं को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें