Sahibganj News;बसों से साहिबगंज पहुँचे 696 प्रवासी श्रमिक

ग्राम समाचार, साहिबगंज।कल16/05/2020से आज सुबह 06बजे तक बसों से कुल 696 प्रवासी श्रमिक मजदूर साहिबगंज पहुँचे।जिनका प्रारम्भिक जाँच हेतु होम कोरेन्टीन केंद्र राजकिय पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया गया।साहिबगंज पहुँचे इन प्रवासी श्रमिकों में साहिबगंज के 113,बोरियो के 15,बरहेट 128,मंडरो 33,तालझारी 17,उधवा145,राजमहल 170,पतना19,तथा बरहरवा के 56श्रमिक शामिल है।इन सभी 696 श्रमिकों में से 348 लोग रेड जोन से आये है,रेड जोन से आये लोगों को थ्रोट स्वैप के लिये पॉलिटेक्निक कॉलेज में रखा गया है।आज इन सबों की जाँच की जाएगी। मेडिकल टीम द्वारा बताया गया कि फिलहाल श्रमिकों की प्रारंभिक जांच व स्केनिंग की जा चुकी है,और ये सभी स्वास्थ्य पाए गए है।जाँच में सामान्य पाए जा रहे श्रमिकों को भोजनोपरांत होम कोरेन्टीन के लिए घर भेजा जा रहा है।जिला प्रशासन की ओर से इन सभी श्रमिकों के भोजन और मेडिकल सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। मेडिकल कर्मियों द्वारा श्रमिकों को घर में कोरेन्टीन रहने एवम सचेत रहने हेतु बताया गया और कोरोना संक्रमण फैलाव के घटकों के बारे में भी बताया गया।अन्ततः श्रमिकों को जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कार्ड निर्गत कर सभी श्रमिकों को सही सलामत घर भेजी जा रही है।श्रमिकों की सम्पूर्ण मेडिकल जाँच में प्रतिनियुक्त कर्मी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। ग्राम समाचार, साहिबगंज।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें