Pathargama News: प्रखंड के 12 क्वाॅरंटाइंन केन्द्रों में रखे गए 720 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को दी जा रही है समुचित सुविधा



ग्राम समाचार,पथरगामाः- प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।तापमान जांच के बाद जहां सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को होम क्वॉरेंटाइन में रखा गयाहै।वहीं लगभग 720 से अधिक मजदूरों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है।इन प्रवासी मजदूरों के लिए प्रखंड में 12 क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है।इन क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य की प्रतिदिन जांच की जाती है।क्वॉरेंटाइन सेंटर की व्यवस्था प्रखंड प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि के सहयोग से किया जा रहा है।प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद और अंचलाधिकारी राजू कमल के अनुसार सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर में बिजली, पानी,सैनिटाइजर,साबुन,मास्क,नाश्ता,भोजन,बिस्तर,पंखा,सुरक्षा आदि तमाम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी गई है।व्यवस्था को दुरुस्त रखने में प्रवासी मजदूर भी सहयोग दे रहे हैं।क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले बच्चों के लिए समय-समय पर स्वयंसेवी संस्था के द्वारा पाउडर वाली दूध और बिस्कुट की व्यवस्था कर दी जा रही है।महेश लिटी पंचायत के तरडिहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बनाए गए क्वॉरेंटाइन केंद्र में रह रहे मजदूर राहुल,दिनेश,शिवेश,शंभू,रामू आदि ने यहां की व्यवस्था से खुश होकर प्रखंड प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि लिलीसी हेंब्रम,पंचायत सचिव विनोद दास को हार्दिक धन्यवाद देते हुए बताया कि यहां पर जैसी व्यवस्था हमें दी जा रही है वैसी व्यवस्था हमें घर पर नहीं मिलती।सभी प्रवासी मजदूरों को सोशल डिस्टेंस में हमेशा रहने और हर वक्त फेस मास्क पहने रहने की हिदायत दी गई जिसका वे पालन कर रहे हैं। -ःअमन राज पथरगामाः-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें