Mihijam News (Jamtara) कम लागत में अपने लिए खुद बना सकते हैं कूलर



ग्राम समाचार मिहिजाम। मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुसबेदिया गाँव में एक होनहार युवक ने अपने घर पर कम लगत में घरेलु कुलर का निर्माण किया है। बताया जाता है की कुसबेदिया निवासी शिव शंकर प्रसाद ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए अपने घर में कुछ रूपए की लगत से कुलर बनाया है। जब इस संबंध में उनसे जानकारी ली गयी, तो उन्होंने बताया की यह कुलर गरीबो के लिए है, मात्र 150 से 200 रूपए के खर्च में यह गरीबो का कुलर तैयार हो जायेगा।


 वही उन्होंने बताया की यह कुलर बनाने में निम्न प्रकर की सामन की आवश्यकता होती है जैसे की 1 डालडा का डब्बा, 12 वोल्ट अडाप्टर, 12 वाल्ट डी०सी० मोटर और 1 ऑन/ऑफ स्विच जिससे आप घर में ही रह कर अपने लिए कुलर बना सकते है। साथ ही उन्होंने बताया की इसमें भी बड़ी कुलर जितनी ठंडी हवा मिलती है। कुलर में आप जितना पानी डालेंगे उतनी ज्यादा ठंडी हवा आएगी।

- रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा।   
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments: