Rewari News : बालिका उत्थान न्यास हरियाणा द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : बालिका उत्थान न्यास हरियाणा द्वारा कोरोना के खिलाफ जंग को लेकर सोमवार को पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, एव जागरूक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका उत्थान न्याय की प्रधान पूजा सेन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में फ़रीदाबाद, सोनीपत, रेवाड़ी की विभिन्न टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार पूजा कुमारी फरीदाबाद से, द्वितीय पुरस्कार हिमांशी दिल्ली से, तृतीय पुरस्कार स्वाति व सपना फरीदाबाद,  ने प्राप्त किया। वही सांत्वना पुरस्कार में इसीका  शामली उत्तर प्रदेश ,निकिता  कुरुक्षेत्र से ने  हासिल किया। स्लोगन राइटिंग में प्रथम पुरस्कार सपना फरीदाबाद, दूसरा हिमांशी दिल्ली,तीसरा निकिता व इशिका फरीदाबाद  ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार में पूजा व स्वाति भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कला सोनीपत से हासिल किया। जागरूकता वीडियो में प्रथम पुरस्कार अविनाश व मुस्कान गवर्मेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल आसयायी पांचौर  रेवाड़ी व द्वितीय सपना व स्वाति ने  प तृतीय सचिन  महेंद्रगढ़ से,ने हासिल किया  इस मौके पर बालिका उत्थान न्यास की अध्यक्ष अ. प्रो पूजा सैन, उपप्रधान मोहित शर्मा, सचिव कांता रानी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी है इसका बचाव केवल सावधानी ही है। कोरोना वायरस संक्रमण से अपना व अपनों का बचाव करने के लिए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें साथ ही सोशल डिस्टेंस बनाए रखते हुए घर में रहना जरूरी है। घर से बाहर निकने से पहले मास्क लगाए व बार बार अपने हाथों को साबुन व साफ़ पानी से लगातार साफ़ करते रहना चाहिए।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें