Rewari News : कोरोना से बचाव में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्घति अहम : डीसी


उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने व अच्छे खानपान से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्घति सदियों पुरानी प्रमाणिक चिकित्सा पद्घति है। इसे अपनाकर हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिसकी मदद से कोरोना के खिलाफ जंग में हम खुद को और अधिक मजबूत बना सकते हैं। ऐसे बढ़ाए प्रतिरोधक क्षमता : भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सुझाव के मुताबिक दिन भर गर्म पानी पीते रहें। साथ ही घर पर रहकर दिन में कम से कम आधे घंटे तक योगासन व प्रणायाम करें। हल्दी, धनिया, जीरा, लहसुन का खाने में प्रयोग करें और सुबह एक चम्मच च्यवनप्राश खाएं। मधुमेह के रोगी शुगर फ्री च्यवनप्राश का सेवन करें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिन में एक या दो बार हल्दी मिला हुआ दूध पीएं। हर्बल चाय, तुलसी काढ़ा, दालचीनी, कालीमिर्च, सौंठ व मुनक्का का दिन में कम से कम दो बार प्रयोग करें। इसके अलावा जरूरत के अनुसार नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। यशेन्द्र सिंह ने  कहा कि कोरोना से बचने के लिए सामान्य आयुर्वेदिक उपचार जैसे सुबह और शाम तिल या नारियल का तेल या घी दोनों नासिका छिद्रों में लगाएं, एक चम्मच नारियल या तिल के तेल दो-तीन मिनट के लिए मुंह में घुमाकर थकें और फिर गर्म पानी से कुल्ला कर लें। सूखी खांसी या खराश के लिए अजवाइन या पुदीने के पत्ते डालकर गर्म पानी से भाप लें। दिन में दो-तीन बार लौंग के पाउडर में शहद मिलाकर सेवन करें। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए आयुर्वेदिक पद्घतियां अपनाकर हम खुद को स्वस्थ रखेंगे तो कोरोना के लक्षण दिखने पर भी उससे आसानी से लड़ा जा सकता है। डीसी ने कहा कि निश्चित तौर पर इन दिशा निर्देशों का पालन करके हर कोई आने वाले खतरे से बच सकता है। आयुष मंत्रालय की एडवाइजरी पर अमल करते हुए कोरोना के संक्रमण से बचा सकता हैं, साथ ही अन्य लोगों को भी इन दिशा-निर्देशों का पालन करने का सुझाव दें। आयुष विभाग द्वारा भी दवाईयां  वितरित की जा रही हैं और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें