ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला रेवाड़ी में सोमवार को शाम पांच बजे तक खरीद एजेंसी हैफेड व वेयरहाऊस द्वारा 67.5 एमटी गेंहू व 2411.8 एमटी सरसों की खरीद की गई है। उल्लेखनीय है कि रविवार तक जिला में गेंहू की 39418.1 एमटी तथा सरसों की 90867.42 एमटी खरीद हो चुकी थी। सरकार द्वारा गेंहू 1925 रुपए तथा सरसों 4425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में रविवार तक जिलाभर के 35 हजार 190 किसानों की सरसों व 3846 किसानों के गेंहू की हुई खरीद हो चुकी है। खरीद प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी और सभी पंजीकृत किसानों की फसल खरीदी जाएगी। उन्होंने बताया कि खरीद एजेंसियों को उठान कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उठान कार्य में प्रगति हुई है, सरसों की कुल खरीद का 79 प्रतिशत और गेंहू की खरीद का लगभग 74 प्रतिशत का उठान हो चुका है। उपायुक्त ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग को मेनटेन करने के लिए जिला के सभी खरीद केंद्रों में दो शिफ्ट में फसल की खरीद हो रही है। सरसों की खरीद के लिए 13 केंद्र व गेहंू की खरीद के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। सभी मंडियों व खरीद केंद्र पर आने वाले किसानों के के हाथ सैनिटाइज किया जा रहे हैं और थर्मल स्केनिंग भी की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को मंडी में पंहुचने पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें