• जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार दादूपुर नलवी परियोजना दोबारा शुरू करे, ड्रिप ईरिगेशन एवं फव्वारा तकनीक से सिंचाई को बढ़ावा दे
• धान की वैकल्पिक फसलों को उचित रेट पर ख़रीदने का भरोसा किसानों को दिलाये सरकार
• धान के मुक़ाबले अन्य फसलों का के भाव के अंतर की भरपाई भावांतर योजना के तहत की जाए
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा :
पंच धर्मेंद्र बैरियावास ने धान उगाने वाले किसानों की समस्याओं से सरकार को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हमारे गरीब किसान पहले ही प्राकृतिक आपदा और महामारी की विपत्ति के कठिन दौर का सामना कर रहे हैं, ऐसे में बुआई के ऐन पहले सरकार को पंचायती ज़मीन पट्टे पर लेने वाले किसानों पर धान न उगाने जैसे फैसलों को थोपने से परहेज़ करना चाहिए। मौजूदा कोरोना काल के बुरे दौर के गुजरने के बाद हालत सामान्य होने तक सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को दादूपुर नलवी परियोजना को फिर से शुरू करना चाहिए। डार्क ज़ोन में तालाब, ड्रेन आदि खुदवाने चाहिए, जिससे बरसात के पानी का संचयन किया जा सके। ड्रिप ईरिगेशन एवं फव्वारा तकनीक से सिंचाई को बढ़ावा देना होगा। समाजसेवी ने कहा कि पूर्व में भी किसानों ने सबसे ज़्यादा पानी लेने वाली साठी धान उगानी बंद कर दी थी। इसके लिए सरकार ने बिना किसी जोर-जबरदस्ती के किसानों को जागरूक किया और धान की ऊंचे रेट पर निर्यात को प्रोहत्साहन दिया। बीजेपी सरकार को भी धान की वैकल्पिक फसल उगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित और जागरूक करना चाहिए। सरकार को धान की वैकल्पिक फसल मक्का और दालों को उचित रेट पर ख़रीदने का भरोसा किसानों को दिलाना होगा। बैरियावास ने कहा कि सरकार को प्रोत्साहन राशि के साथ मक्का, अरहर, उड़द, ग्वार, कपास, बाजरा, तिल और ग्रीष्म मूंग (बैसाखी मूंग) की सौ फ़ीसदी सरकारी ख़रीद करनी चाहिए। किसानों को धान के मुक़ाबले अन्य फसलों का जितना कम रेट मिले, उसकी भरपाई भावांतर योजना के तहत करने का इंतजाम करना चाहिए। अभी किसानों पर किसी भी तरह की पाबंदी लगाने से उनकी मुश्किलें और बढेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हरियाणा में कई जगहों से गेहूं ,सरसों, गन्ने आदि है फसलों का भुगतान न होने की ख़बर मिली है। इसलिए सरकार से आग्रह है कि किसानों की बकाया पेमेंट का भुगतान तुरंत कराया जाए। किसानों की समस्या निमटारा जरूरी है उन्होंने महाराणा प्रताप की जयंती पर उनको नमन किया व उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लिया।
Editor -
राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें