Rewari News : IGU विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए ऑनलाइन क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन


ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में शुक्रवार को ऑनलाइन शिक्षण एवं लर्निंग विषय पर शिक्षकों के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन कियागयाकार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो सुरेंदर कुमार गक्खड़ द्वारा किया गया उद्घाटन  करते हुए कुलपति ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षण समय की आवश्यकता है और आज जैसे कठिन समय में यह विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए वरदान साबित हुआ है। अतः सभी शिक्षकों का इसमें कुशल एवं प्रवीण होना समय की मांग हैI उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना के लिए कोई वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक हम सबको इसके साथ ही रहना सीखना ही होगा इसके अतिरिक्त हमारे पास और कोई विकल्प नहीं हैI हो सकता है अगले शैक्षणिक सत्र का अधिकांश भाग ऑनलाइन शिक्षण पाठ्यक्रम पर ही आधारित होI कार्यशाला मे प्रोफेसर युद्धवीर सिंह, कंप्यूटर साइंस एंड  इंजीनियरिंग विभागमहर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय  रोहतक  और प्रोफ़ेसर ओम प्रकाश सांगवान,कंप्यूटर साइंस एंड  इंजीनियरिंग विभागगुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार ने मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर शिरकत की और विभिन्न ऑनलाइन शिक्षण प्रविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रोफेसर युद्धवीर सिंह ने ऑनलाइन शिक्षण में यूजीसी द्वारा दिए गए इन लर्निंग रिसोर्सेज का प्रयोग व्हाटसअप्प एवं फेसबुक लाइव जैसे  सोशल मीडिया संसाधनों का प्रयोग किस प्रकार से किया जाए इस पर विस्तार से समझायाI प्रोफेसर ओमप्रकाश सांगवान ने अनेक ऑनलाइन शिक्षण माध्यमों जैसे जूम एप, गूगल क्लासरूम, गूगल हैंगआउट,  स्काइप मीटिंग तथा वेबैक्स आदि के प्रयोग के बारे में  बतायाI साथ ही ऑनलाइन शिक्षण को प्रभावी किस प्रकार से बनाया जा सकता है इस पर भी उन्होंने चर्चा I इस कार्यशाला की समन्वयक डॉ सविता श्योराण ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देशय सभी विभागों के शिक्षको को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के बारे मे जानकारी देना और इसके प्रयोग में दक्षता प्रदान करना है ताकि आगे आनेवाले सत्र मेँ उनकों कक्षा लेने मे परेशानी ना आये। डॉ सविता श्योराण ने MHRD द्वारा संचालित आभासी प्रयोगशाला (Virtual Lab) पर सत्र का आयोजन किया और विभिन्न विषयों की वर्चुअल लैब्स की व्यावहारिक जानकारी दी कार्यशाला के समापन पर डॉ रीना हुडा ने सभी संसाधकों  सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने बताया की कार्यशाला के माध्यम से आने वाले  समय मे  कोविड-19 के कारण शिक्षण में  रही बाधाओं को दूर करते हुए सभी शिक्षको को ऑनलाइन शिक्षण के लिए तैयार किया जा सकेगा I
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें