Jamtara News : कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आरपीएफ ने जागरूकता अभियान चलाया


ग्राम समाचार, जामताड़ा।  आरपीएफ आसनसोल के वरिष्ठ  मंडल सुरक्षा आयुक्त  चन्द्र मोहन  मिश्रा  के निर्देश पर शनिवार को आरपीएफ जामताड़ा की टीम ने कम्युनिटी  पुलिसिंग  के तहत जामताड़ा आर पी एफ कैंप परिसर में जागरूकता खाद्य वितरण सामग्री शिविर का आयोजन किया।

मौके पर लोगों को बताया गया कि किसी भी स्थिति में रेलवे पटरी पर नहीं बैठे हैं इतना ही नहीं रेलवे लाइन पर चलना रेलवे लाइन पार करना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा अनाधिकृत कार्य करना रेलवे नियम विरुद्ध है।
 उन्होंने कहा कि,  लोगों में जागरूकता आएगा तो रेलवे लाइन में किसी भी हादसा नहीं होगा।
 महिला पुरुषों को बताया गया कि लॉक डाउनलोड धीमे गुड्स, पार्सल ब सर्मिक ट्रेन की आवाजाही विभिन्न लाइनों में हो रही है। मौके पर 50 जरूरतमंद महिला पुरुषों को  चावल, आलू  देकर  मदद भी  किया गया,   जामताड़ा आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी सुकांत वर्धन ने लोगों को बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय लॉक डाउन का अनुपालन करना है।

सरकारी सामाजिक धार्मिक संगठन लोक डाउन के अनुपालन को प्रयासरत है जरूरत है आप भी अपने घरों में परिवार के सदस्यों को लॉक डाउन के अनुपालन को प्रेरित करें। शारीरिक दूरी बनाए रखें मुंह में मास्क अनिवार्य लगाएं।अनावश्यक काम से बाहर नहीं निकले बाहर निकलने के उपरांत जब घर वापसी हो तो साबुन से अवश्य हाथ पैर मुंह धोया। मोके पर उप  निरीक्षक  मदन पासवान, उप निरीक्षक  आरएस यादव ,  प्रधान   आरक्षी  पारस  सिंह, बच्चा  प्रसाद समेत आरपीएफ के जवान मौजूद थे।
 - अरविंद ओझा, ग्राम समाचार जामताड़ा।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें