Rewari News : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में शोधार्थियों के लिए औपचारिक वार्तालाप शाला का आयोजन

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में शोध कर रहे शोधार्थियों को डिजिटल माध्यमों से शोध कार्य करने  का प्रशिक्षण देने के लिए एक औपचारिक वार्तालाप शाला आरंभ की गई हैयह आज 18 मई 2020 से शुरू होकर 23 मई 2020 तक चलेगी| इस छह दिवसीय वार्तालाप शाला का उद्घाटन करते हुए अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले, प्रोफेसर एस चाहर ने इसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बतायाउन्होंने कहा कि कोविड-19 की समस्या के कारण शोधार्थी  विश्वविद्यालय के शिक्षकों से प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिल पा रहे हैं जिस कारण उन्हें काफी कठिनाइयां महसूस हो रही हैउनकी इन्हीं कठिनाइयों को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके गक्खड़ की प्रेरणा से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैकार्यक्रम की संयोजक डॉ सविता श्योराण ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न गणमान्य  शिक्षक विभिन्न डिजिटल माध्यमों से शोधार्थियों के साथ सीधे संवाद करेंगे और उन्हें न केवल एवं शोध कार्य पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे अपितु शोध कार्य में विभिन्न डिजिटल माध्यमों का कुशलता पूर्वक उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है इसके लिए भी उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करेंगे| | इस कार्यक्रम में गणित, कंप्यूटर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य तथा प्रबंधन विभागों के सभी पीएचडी शोधार्थी भाग ले रहे हैंकार्यक्रम का समापन 23 मई को होगा जिसमें कुलपति प्रोफेसर एसके गक्खड़ स्वयं भी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगेआज प्रथम सत्र  मैं अंग्रेजी विभाग  की  विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर रोमिका बतरा ने रिसर्च कार्य को प्रभावशाली ढंग से किस प्रकार लिखा जाए एवं प्रस्तुत किया जाए इस बारे में शोधार्थियों का मार्गदर्शन कियावहीं दूसरे सत्र में कंप्यूटर विभाग मैं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सविता श्योराण ने बौद्धिक संपदा अधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान कीआज के दोनों सत्रों की समाप्ति  पर प्रबंधन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ भारती ने  सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया|
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें