Rewari News : रेवाड़ी में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

ग्राम समाचार, रेवाड़ी (हरियाणा)। रेवाड़ी के गांव मामड़िया में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मामलो ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताए बढ़ा दी है। 15 मई को मिले इन दो केस के बाद प्रशासन ने ऐतिहात के तौर पर खोल थाने को बंद कर दिया है साथ ही लड़ाई झगडे के जिस मामले में इन दोनों आरोपी युवको को गिरफ्तार कर रेवाड़ी की जिस कोर्ट में पेश किया गया था उस कोर्ट को जाँच रिपोर्ट आने तक बंद कर दिया गया है और कोर्ट स्टाफ को क्वारंटाइन करने के साथ कोर्ट रूम को सेनेटाइज किया गया है।

दरअसल रेवाड़ी के थाना खोल इलाके के गांव मामड़िया अहीर की ढाणी नंगला में लड़ाई-झगडे के मामले में पुलिस ने 13 मई को गांव के ही दो युवको को गिरफ्तार किया था। रात भर थाने में रखने के बाद अगले दिन दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था इससे पूर्व उनकी मेडिकल जाँच के साथ सैंपल लिए गए थे।

सैंम्पल की रिपोर्ट 15 मई की शाम को आई जिसमे दोनों युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कोर्ट जिसमे आरोपी पेश किये गए थे और खोल थाना जहां दोनों संक्रमित आरोपी युवको को रखा रखा गया था दोनों को फ़िलहाल बंद कर दिया गया है और स्टाफ को क्वारंटाइन करने के साथ सेनेटाइज करने का काम किया जा रहा है।

फ़िलहाल खोल थाने का काम पुलिस कर्मियों की जाँच रिपोर्ट आने के तक कुंड चौकी से किया जायेगा। रेवाड़ी कोर्ट के वकील कैलाश चंद एडवोकेट ने बताया कि सेसन कोर्ट के आदेश पर कोर्ट रूम को फ़िलहाल ऐतिहात के तौर पर बंद किया गया है। यहाँ हम आपको बता दें कि यह पहला मामला है जब दो आरोपियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कोर्ट और थाने को बंद करना पड़ा है।

- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार, रेवाड़ी (हरियाणा)।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें