ग्राम समाचार जामताड़ा।
उपायुक्त देवघर का पत्रांक 193/ परि., दिनांक-16/05/2020 द्वारा प्राप्त सूचनानुसार दिनांक- 17/05/2020 को प्रातः 06:00 बजे लिंगमपल्ली (तेलंगाना) से जामताड़ा जिला के कुल 39 अप्रवासी मजदूरों/अन्य लोगों का रेलमार्ग द्वारा जसीडीह (देवघर) रेलवे स्टेशन आने की सूचना प्राप्त हुई है। उक्त संबंध में फंसे लोगों को जसीडीह (देवघर) रेलवे स्टेशन से जामताड़ा जिला सकुशल वापस लाने हेतु रवि राज, कनीय अभियंता पथ प्रमंडल, जामताड़ा, मो. नंबर- 7488380857 को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है तथा निर्देश दिया गया है कि दिनांक- 17/05/2020 के पूर्वाहन में जसीडीह (देवघर) रेलवे स्टेशन हेतु प्रस्थान करना सुनिश्चित करेंगे। जसीडीह (देवघर) रेलवे स्टेशन में पहुंचकर सर्वप्रथम सभी अप्रवासी मजदूरों की विवरणी संलग्न प्रपत्र में प्रखंड वार संधारित करेंगे तथा अविलंब व्हाट्सएप के माध्यम से गोपनीय शाखा, जिला परिवहन पदाधिकारी ,सिविल सर्जन तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मजदूरों को उन्हें अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। प्रखंड कर्माटांड़ के लिए परमेश्वर रजक ,पंचायत सचिव (6202939275) , प्रखंड नाला के लिए विश्वजीत दुबे, जनसेवक , (6294664349),प्रखंड फतेहपुर के लिए श्रवण मरांडी, जनसेवक (8709559295) एवं प्रखंड कुंडहित के लिए किशोर किस्कू, कनीय अभियंता, 14वें वित्त आयोग (8709028677) से समन्वय स्थापित कर उनके प्रखंड के मजदूरों /अन्य लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। सिविल सर्जन, जामताड़ा को उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया है कि आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच करने हेतु प्राप्त सूची के अनुसार चिकित्सक टीम की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा मजदूरों को निर्धारित जॉन - रेड/ऑरेंज/ ग्रीन के अनुसार उन्हें क्वॉरेंटाइन करने हेतु आवश्यक निर्देश देना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा को कहा गया है कि एक छोटी वाहन एवं अप्रवासी मजदूरों को लाने हेतु दो बड़ी बस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सिविल सर्जन ,जामताड़ा से समन्वय स्थापित कर उक्त सभी वाहनों की यात्रा से पूर्व एवं यात्रा के उपरांत सैनिटाइज करना सुनिश्चित करेंगे एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित पदाधिकारी/ दंडाधिकारी अविलंब अनुमंडल पदाधिकारी ,जामताड़ा सह वरीय प्रभारी, मो. नंबर- 8709150220 को इसकी सूचना देंगे एवं अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा द्वारा इसका सतत् पर्यवेक्षण करेंगे एवं कोई भी समस्या होने पर उसका समाधान /यथोचित मार्गदर्शन देना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ आवश्यकतानुसार अपने स्तर से पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का कष्ट करेंगे।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें