जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-01 के टीम लीडर धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवक लगातार काम कर रहे हैं। एनएसएस की स्वयं सेविका रेशमी खातून ने कहा शरीर से असमर्थ दिव्यांग यह
महिला ट्रेन में भीख मांगती है और जो मिलता है उसी से अपना गुजारा करती हैं अभी ट्रेन भी बंद है। इस कारण जीवन यापन करने में बहुत कठिनाई हो रही है। मास्क नहीं होने के कारण किसी के यहां अपनी दुख व्यक्त नहीं कर पा रही थी। जिसको देखते हुए। सबसे पहले उसको मास्क दिया गया। उसके बाद भोजन की सामग्री एवं जरूरतें की सामग्री दी गई। वही वृद्ध महिला ने कहा कि मेरे घर में बिजली की व्यवस्था नहीं है और ना ही केरोसिन तेल है अंधेरे में रह रहे हैं। इसको देखते हुए सोनम खातून ने केरोसिन तेल देकर सहायता किया । स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविका जरूरतमंद लोगों को सहायता कर रहे हैं। स्वयंसेवकों का जागरूक करने का उद्देश्य है। इस समाज में ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही लाचार हैं असमर्थ हैं उसको सहायता करने की आवश्यकता है जो इस योग्य हो वह आगे बढ़ कर ऐसे असमर्थ व दिव्यांग लाचार व्यक्तियों का मदद करें। इस पहल को देखते हुए। जिला नोडल पदाधिकारी सह कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राम प्रकाश ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। इसी तरह से कोविड-19 महामारी से लड़ना है और विजय पाना है आगे बढ़कर काम करने के लिए प्रेरित किया।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें