ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 2240 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें नौ कोविड-19 पॉजिटिव हैं। जबकि 2013 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा बाकि 218 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 1758 होम क्वारंटीन हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। सभी मैडिकल टीम की निगरानी में हैं। जिलाधीश ने कहा कि आमजन अपनी, अपने परिवार की सुरक्षा और जनहित में लॉकडाउन की पालना करें। सोशल डिस्टेंङ्क्षसंग अपनाएं, घबराए नहीं, घर में रहें, खुले में न थूकें, सुरक्षित रहें। शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक आवागमन व घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिलाधीश ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु,क्रॉनिक बीमारियों से ग्रसित, गर्भवती महिलाएं और दस वर्ष तक की आयु के बच्चों को घर में ही रहना चाहिए ताकि कोरोना के संक्रमण से बचाव रहे। कन्टेनमेंट जोन में पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित है। जिलाधीश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए जिला में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन में निंरतर स्केनिंग व स्क्रीनिंग अभियान चलाया हुआ है। किसी भी नागरिक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत नागरिक अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श करें ताकि जिला में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। यह सभी के सहयोग से ही होगा। वहीं कोविड के जिला नोडल अधिकारी डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि जिलाधीश के आदेशानुसार जिला में कोविड-19 के संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है।
सेक्टर चार व मुरलीपुर कंटेनमेंट जोन से कॉन्टैक्ट ट्रेंसिंग व आईएलआई के आधार पर लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। खटावली कंटेनमेंट जोन से कोविड पॉजिटिव से संबधित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर अभी तक 55 सैंपल लिए गए थे, इनमें से 52 की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है और तीन की रिपोर्ट का इंतजार है। आईएलआई के आधार पर लिए गए 20 सैंपल में से सात की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 13 की रिपोर्ट का इंतजार है। रतनथल कंटेनमेंट जोन से कॉन्टैक्ट टे्रसिंग के आधार पर 36 के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। कंटेनमेंट जोन मामडिया अहीर में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 71 सैंपल लिए जा चुके हैं और 13 और के सैंपल लिए जा रहे हैं, इसके अतिरिक्त आईएलआई के आधार पर 54 सैंपल लिए जाएंगे। इन सबकी हैल्थ डिपार्टमेंट ने पहचान कर ली है। उत्तम नगर कंटेनमेंट जोन से कॉनटैक्ट आधार पर छह सैंपल लिए गए हैं । इसके अतिरिक्त एहतियात के तौर पर दूसरे प्रदेशों से आए 16 नागरिकों के सैंपल लिए गए हैं। डॉ विजय प्रकाश ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कंटेनमेंट जोन में निरंतर स्केनिंग व स्क्रीनिंग कार्य किया जा रहा है। कोरोना वायरस की चैन को तोडऩे के लिए जरूरी हुआ तो और भी सैंपल लिए जाएंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें