Rewari News : रेवाड़ी से पंचकूला व नारनौल के लिए रवाना हुई रोडवेज बसें : उपायुक्त


ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी द्वारा सोमवार को हरियाणा रोडवेज की बस रेवाड़ी से पंचकूला और नारनौल के लिए रवाना की गईं। रेवाड़ी से पंचकूला के लिए 28 तथा नारनौल के लिए सुबह आठ बजे की बस में 13 सवारियां व दोपहर बाद तीन बजे की बस में 23 सवारियां अपने गंतव्य पर पहुंची। केवल ऑनलाइन टिकट बुंकिंग के आधार पर यात्रियों को बस स्टैंड पर प्रवेश की अनुमति दी गई। यात्रियों की थर्मल स्केनिंग की गई और हैंड सैनिटाइज करवाए गए। इससे पहले रोडवेज की बसों को भी पूरी तरह सैनिटाईज किया गया। यह है बसों की समयसारिणी : उपायुक्त ने बताया कि सरकार ने फिलहाल रेवाड़ी से पंचकूला के लिए प्रात: 9:30 बजे जबकि नारनौल के लिए बस प्रात: 8 बजे व दोपहर बाद तीन बजे चलाने की अनुमति प्रदान की है। इन रूटों पर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार बस चलाई जा रही हैं। उपायुक्त  ने बताया कि यात्रा के लिए केवल कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को ही बस अड्डïे में प्रवेश की अनुमति होगी। बसों में यात्रा करने के लिए केवल ऑनलाइन पोर्टल http://hartrans.gov.in के माध्यम से ही बुकिंग की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी से पंचकूला के लिए यात्री को 330 रूपए तथा रेवाड़ी से नारनौल के 50 रूपए देने होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा के लिए मार्गों का विवरण और किराये से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है। 
उपायुक्त ने कहा कि जीएम रोडवेज रेवाड़ी को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन की पूरी तरह अनुपालना सुनिश्चित की जाए ताकि यात्रियों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके।  सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रखते हुए प्रत्येक बस में अधिकतम 30 यात्रियों की सीटिंग रखी गई है। महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि  बस अड्डïे में प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रत्येक यात्री के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है, बिना मास्क पहने यात्री को बस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें