Jamtara News नारायणपुर के गोकुला जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन किया गया ।

ग्राम समाचार जामताड़ा।
पुलिस की सख्ती के बावजूद भी नारायणपुर प्रखंड के गोकुला जन वितरण प्रणाली के दुकान व आदर्श स्वंय सहायता समूह  चिहुंटिया के संयुक्त  संचालक मोहम्मद मोफीज  द्वारा भीड़ एकत्रित कर राशन वितरण किया। बताते चलें कि पूरे देश में वैश्विक महामारी के कारण मातम छाया हुआ है। बार-बार सरकार द्वारा शारिरिक दूरी अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दुकान पर  सैनिटाइजर ,मास्क  का प्रयोग  के साथ-साथ साबुन से हाथ धोने और दो गज की  दूरी के अनुपालन करने  को बार-बार निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद भी राशन लेने आए लाभुकों  को  दुकानदार ने  सतर्क एवं सावधानी नहीं बरती ।  बताते चलें कि चंदाडीह -लखनपुर पंचायत  के अंतर्गत मात्र एक ही यही दुकानदार है जो पूरे पंचायत के लाभुकों को  राशन वितरण करते हैं और  एक ही दिन सभी पंचायत के ग्रामीणों को एकत्रित कर  राशन वितरण किया। लॉक डाउन का पालन नहीं किया गया वरन उल्लंघन किया गया  है । जबकि पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में राशन वितरण करना  चाहिए था  पर पूछे जाने पर पता चला कि वहां कोई पर्यवेक्षक उपस्थित नहीं है।इस प्रकार राशन वितरण किया गया।  इन बिंदुओं पर दुकानदार द्वारा ख्याल नहीं रखा गया। क्या कहते हैं जन वितरण प्रणाली के दुकानदार मोफीज ने बताया कि एकाएक सभी आदमी एक ही दिन में आ गए तो मैं हम क्या करें भीड़ में ही राशन बांट दिया ।
क्या कहते हैं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिपुरारी राय ने बताया कि भीड़ एकत्रित कर  राशन वितरण नहीं करना चाहिए था। दुकानदार द्वारा एक दिन में एक ही गांव के लोगों को बुलाकर शारिरिक दूरी का पालन करते हुए वितरण करना चाहिए था। इस महामारी से मुक्ति पाने के लिए लोगों को समाजिक दूरियां बनाकर रखने से ही मुक्ति मिलेगी। आगे कहा कि जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
                                                       उदय किशोर, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें