ग्राम समाचार रांची: हिंद पीढ़ी को शहर से जोड़ने वाली हर सड़क पर बैरिकेडिंग कर वहां सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है इसके अलावा 37 सीसीटीवी कैमरे और कई ड्रोन इसके अलावा तकरीबन 1000 झारखंड पुलिस के जवान लगाए गए हैं इसके बावजूद लॉक डाउन का पालन नहीं के बराबर हो रहा है
सीआरपीएफ के जवान तो अपनी ड्यूटी में मुस्तैदी दिखा रहे हैं परंतु गलियों में जिला पुलिस बल की तैनाती की गई है जिसके सामने लोग भीड़ लगाकर घूम रहे हैं पर पुलिस सुस्त पड़ी हुई है नाला रोड और सेंट्रल स्ट्रीट में लोगों का जमावड़ा लगा ही रहता है कंट्रोल रूम में सूचना देने के बावजूद सही से मॉनिटरिंग नहीं हो रही है कहीं यह लापरवाही आने वाले दिनों में राजधानी वासियों के लिए परेशानी का कारण न बन जाए हिंद पीढ़ी आज भारत के नक्शे पर कोरोना वायरस गढ़ के रूप में खड़ा है परंतु इसके बावजूद प्रशासन के कान पर अभी तक जूं नहीं रेंग रहा या तो प्रशासन कोरोना के भयावहता को समझ नहीं रही या समझ कर भी अंजान बनी हुई है पता नहीं किस कारण बस
- कुमार कुन्दनम,ग्राम समाचार, रांची।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें