Godda News: जिले के बोआरीजोर और सुंदरपहाडीं प्रखंड के पहाड़िया गाँव में सूखा राशन और स्वक्षता कीट का वितरण किया गया





ग्राम समाचार,गोड्डा:- सोमवार 4 मई को वैश्विक महामारी कोविड-19 से राहत के लिए साथी एवं ए0पी0पी0आई0 के संयुक्त तत्वाधान में सुन्दरपहाड़ी एवं बोआरीजोर के पहाड़िया एवं आदिवासी परिवार के लिए स्वच्छता कीट एवं सूखा राशन का पैकट वितरण ट्र्क से भेजा गया वाहन को समाहारणलय परिसर से सहायक समाहर्ता रितुराज, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
मौके पर मौजुद संस्था के कालेश्वर मंडल ने बताया कि सुदुर गाॅव में साथी कार्यकर्ता के द्वारा सामग्री वितरण के साथ साथ सामाजिक दूरी बनाये रखने एवं स्वच्छता के लिए भी जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग जागरूक होकर कोरोना वायरस जैसे महामारी से निजात पा सकें। श्री मंडल ने कहा कि सुन्दरपहाड़ी के खेपाडीह एवं दोरियो में मुखिया हेलेन हाॅसदा के नेतृत्व में आदिवासी एवं पहाड़िया परविार के बीज सामाजिक दूरी को बरकरार रखते हुए स्वच्छता किट तथा सूखा राशन का वितरण किया गया।
मौके पर संस्था के, नरेन्द्र कुमार, हेमकान्त मूर्मू, अभिषेक कुमार, बीरेन्द्र पंजियारा मौजुद थे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें