Godda News: नगर परिषद गोड्डा ने आज से डोर टू डोर फल की बिक्री करने की व्यवस्था की



ग्राम समाचार,गोड्डा:- गोड्डा जिले में लॉकडाउन के दौरान शहर के लोगों को पौष्टिक आहार की कमी न हो इसके लिए नगर परिषद ने आज से डोर टू डोर फल की बिक्री करने की व्यवस्था की है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद  राजीव मिश्रा के द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्रों के हरेक वार्ड में पौष्टिक आहार के रूप में फल की बिक्री होगी। प्रत्येक वार्ड में आज से फल की बिक्री शुरू हो गयी है। सभी फल विक्रेताओं को नगर परिषद की ओर से धन्यवाद दिया गया की  इस विषम परिस्थिति में भी वे विभाग का साथ दे रहे है। ज्ञात हो कि जिले में इसके पहले से सब्जी की बिक्री प्रत्येक वार्ड में ठेला व टोटो के माध्यम से हो रही है।आप सभी शहरवासियों से भी अपील है कि आप लॉकडाउन में पालन करें, घर में रहे, सुरक्षित रहें।
मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, नगर परिषद कार्यालय के कोऑर्डिनेटर भास्कर कुमार एवं नगर परिषद के कर्मी उपस्थित थे।




Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें